Breaking News

MP: ऑटो पलटने से कांग्रेस विधायक विपिन जैन घायल, सिर में लगी चोट     |   अफगानिस्तान में हमले पर पाकिस्तान का दावा, आतंकी ठिकाने टारगेट     |   मैक्रों करेंगे G7, चीन और IMF के साथ वर्चुअल बैठक     |   असम लोकसभा उपचुनाव लड़ सकती हैं सुष्मिता देव, सूत्रों का दावा     |   बीजेपी में शामिल हो सकती हैं TMC सांसद सुष्मिता- सुत्र     |  

हिमाचल में मस्जिद विवाद के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग, अवैध ढांचे को गिराने की मांग

Shimla: देवभूमि क्षत्रिय संगठन स्वर्ण मोर्चे ने गुरुवार को शिमला के चौड़ा मैदान में अवैध निर्माण के खिलाफ प्रदर्शन किया और अवैध ढांचे को गिराने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने हनुमान चालीसा का पाठ भी किया।

संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रुमित ठाकुर ने कहा, "जिस तरह से आज संजौली में मस्जिद के अवैध निर्माण का मुद्दा उठा, उसके खिलाफ संजौली और आसपास के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। इससे पूरे प्रदेश में ये संदेश गया कि जिस तरह से अवैध निर्माण बढ़ रहा है, उसके खिलाफ सनातनी एकजुट है।"

वहीं हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुखू ने कहा कि सरकार प्रदर्शन के दौरान कानून को हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी।

हिमाचल प्रदेश विधानसभा में बुधवार को मस्जिद में 'अवैध' निर्माण पर अटेंशन मोशन (ध्यानाकर्षण प्रस्ताव) पर चर्चा हुई। इस दौरान राज्य के मंत्री अनिरुद्ध सिंह और उनकी ही पार्टी के विधायक हरीश जनार्था के बीच टकराव देखने को मिला, जिससे संजौली इलाके में तनाव पैदा हो गया।