Breaking News

आज पुणे में राहुल गांधी का 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम, शिक्षा-कैरियर पर करेंगे संवाद     |   पुणे में BRICS ICT बैठक संपन्न, डिजिटल सहयोग और नई तकनीकों पर चर्चा     |   अरब सागर में US का नाइट ऑपरेशन, एयरक्राफ्ट कैरियर से लड़ाकू विमानों ने भरी उड़ान     |   पेजेशकियन की दो टूक- ईरान नहीं झुकेगा, हमले का देगा करारा जवाब     |   ईरान का इराक में दखल से इनकार, समझौते का समर्थन करेगा: गालिबाफ     |  

म्यांमार सीमा को सील करने के खिलाफ हुए लोग… क्यों बढ़ा विरोध

केंद्र सरकार ने 8 फरवरी को भारत और म्यांमार के बीच FMR यानि फ्री मूवमेंट रिजीम को खत्म करने की घोषणा की थी. इसके मुताबिक, म्यांमार देश की भारत के चार राज्यों से लगने वाली सीमाओं को सील किया जाएगा. इस फैसले के बाद से कुछ लोग सरकार के समर्थन में आ रहे हैं. वहीं कुछ लोग इस फैसले से खुश नहीं दिखाई दे रहे हैं. इन लोगों में अब मिजोरम और नागालैंड के सीएम भी शामिल हो गए हैं, दोनों सरकार के इस फैसले से खुश नहीं है. कुछ लोगों को मानना है कि ऐसा करने से सीमाएं सुरक्षित रहेंगी जबकि कुछ का मानना है कि ऐसा करने से पहले सरकार को एक फॉर्मूला तैयार करना चाहिए