Breaking News

होर्मुज अब अमेरिका का नया इलाका: राष्ट्रपति ट्रंप     |   सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की फांसी देकर मौत की सजा के खिलाफ दायर PIL     |   विनोद तावड़े को यूपी बीजेपी की कमान, सतीश पूनिया पंजाब के बने प्रभारी     |   CM योगी का विपक्ष पर निशाना, बोले- ये पैसा लूटते थे और विदेश में जमा करवाते थे     |   यूपी ATS का बड़ा एक्शन, जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा एक संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार     |  

बेंगलुरु PG मर्डर केस,आरोपी गिरफ्तार

कर्नाटक के बेंगलुरु से दिल को दहलाने वाला मामला सामने आया है. बेंगलुरु के पीजी में घुसकर एक युवक ने युवती की बेरहमी से गला रेतकर हत्या कर दी. युवक पीजी में घुसा और महिला को कमरे से घसीटकर बाहर निकालकर लाया. उसने कई बार युवती पर जानलेवा हमला किया. युवती चिल्लाती रही और बार-बार उसने अपने आप को बचाने की कोशिश भी की, लेकिन युवक ने उसकी एक न सुनी और हत्या करके मौके से फरार हो गया. युवती की चीख सुनकर पीजी में रह रही और लड़कियां सीढ़ी से नीचे आईं और उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी.