Breaking News

दिल्ली के करोल बाग में बिल्डिंग गिरी, एक शख्स की मौत, तीन घायल     |   अलास्का में 8 लोगों को ले जा रहा चार्टर प्लेन क्रैश, रेस्क्यू मिशन के बाद मिला मलबा     |   विदेश मंत्री जयशंकर आज बिहार के CM सम्राट चौधरी से करेंगे मुलाकात, दुबई में फंसे छात्रों पर होगी चर्चा     |   पूर्व भारतीय क्रिकेटर जैकब मार्टिन 22 साल पुराने केस में बरी     |   CM योगी ने लखनऊ में अपने आवास पर जापान के यामानाशी प्रांत के गवर्नर संग बैठक की     |  

देहरादून के टपकेश्वर महादेव मंदिर में लोगों ने मनाई कुमाऊंनी होली

पारंपरिक कपड़ों में सजे देहरादून के लोगों ने टपकेश्वर महादेव मंदिर में उत्तराखंड की मशहूर कुमाऊंनी होली मनाई। कुमाऊं में तीन तरह की होली मनाई जाती है - खड़ी होली, बैठकी होली और महिला होली। बसंत पंचमी से बैठकी होली और एकादशी से खड़ी होली शुरू हो जाती है। त्योहार के दौरान मंदिर से जुलूस शुरू होता है और एक घर से दूसरे घर जाता है। इस मौके पर यहां के खास पकवान तैयार किये जाते है। 

देहरादून में पुरुषों और महिलाओं साथ मिलकर त्योहार मानते है। उत्तर भारत में मशहूर मशकबीन, एक किस्म का बैगपाइप और ढोल दमाऊ जैसे पारंपरिक वाद्य की धुन पर लोगों डांस भी करते है।