Breaking News

IPL 2024: आज गुजरात और कोलकाता के बीच होगा मुकाबला     |   दिल्ली HC में मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर आज सुनवाई     |   ED द्वारा गिरफ्तारी के खिलाफ हेमंत सोरेन की याचिका पर SC में आज सुनवाई     |   राहुल गांधी आज रायबरेली में करेंगे प्रचार     |   मुंबई के वसई में सभा को संबोधित करेंगे अमित शाह     |  

मोदी सरकार की योजनाएं रोजगार पैदा करने में विफल

कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने मंगलवार को कहा कि देश में नौैकरियों की कमी की वजह से करीब छह से साढ़े छह करोड़ से ज्यादा लोगों ने कृषि उद्योग की ओर रुख किया है।

उन्होंने कहा, "पहले जो सात-आठ साल का समय रहा है। इसमें 2018-19 तक, पहली बार तीन करोड़ के करीब लोग कृषि की ओर गए और उसके बाद आज के आंकड़ों में आप देखे, 2014-15 के बाद करीब 6 से 6.5 करोड़ लोग और जगहों से रोजगार छोड़कर कृषि में चले गए हैं। ये पहली बार हुआ है हिंदुस्तान के इतिहास में और विकसित भारत के इतिहास में शायद, अगर हम पिछले 100-200 सालों का नंबर देखे तो।"