Breaking News

अमेरिकी झटके के बावजूद ग्रीन में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल     |   दिल्ली में 10 अक्टूबर के प्रोटेस्ट ने बढ़ाई व्यापारियों की चिंता, कहा- नई गाइडलाइंस जारी करे सरकार     |   ओडिशा: एंबुलेंस में लगी आग, एक मरीज की मौत, दो गंभीर रूप से जख्मी     |   IIT बॉम्बे कैंपस में गैस लीकेज से भड़की आग, 2 बच्चों समेत 5 घायल     |   आज आएंगे पांच विधानसभा और एक लोकसभा उपचुनाव के नतीजे     |  

देश में जितनी समस्याएं हैं उसकी वजह कांग्रेस है, महाराष्ट्र चुनाव पर बोले जी किशन रेड्डी

Hyderabad: केंद्रीय मंत्री और तेलंगाना बीजेपी के प्रमुख जी. किशन रेड्डी ने शनिवार को कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में एक बार फिर महायुति गठबंधन महाराष्ट्र में सरकार बनाने जा रहा है।

हैदराबाद में रेड्डी ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी लगातार तीसरी बार महाराष्ट्र की सत्ता में आई है। पहले पांच वर्षों में देवेंद्र फडणवीस ने कड़ी मेहनत की। दूसरे कार्यकाल में गठबंधन में चुनाव जीतने के बाद बीजेपी तीसरी बार फडणवीस और पीएम मोदी के नेतृत्व में सत्ता में आई है। देश में जो भी समस्याएं हैं, उनकी वजह कांग्रेस है। 

आगे उन्होंने कहा, राहुल गांधी इंदिरा गांधी के समय की गलतियों को स्वीकार नहीं करते। कांग्रेस लगातार धर्म, जाति और भाषा के नाम पर बांटने का काम करती है। यही कारण है कि देश भर में लोग उन्हें अस्वीकार करते हैं। अब कांग्रेस केवल तीन राज्यों में सत्ता में है और अगर आज इन राज्यों में चुनाव होते हैं, तो बीजेपी की उन्हें भी स्वीप करने की तैयारी है।"