Breaking News

पंजाब में आज से 3 लाख सरकारी कर्मचारी 'हड़ताल' पर, दफ्तरों से बस सेवाओं तक पड़ेगा असर     |   एशियाई पैरा खेलों में प्रवीण कुमार ने जीता गोल्ड, बंटी ने जीता सिल्वर     |   ओम प्रकाश राजभर ने 29 नवंबर को आजमगढ़ में विशाल रैली का किया ऐलान     |   एशियाई पैरा खेलों में आयुष वर्मा ने शॉट पुट F53 इवेंट में जीता गोल्ड     |   सौरव दास और आशुतोष रांका की मुश्किलें बढ़ीं, दूसरा केस भी क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर     |  

तीसरी बार अरुणाचल प्रदेश के CM बने पेमा खांडू,

पेमा खांडू ने एक बार फिर अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है. इस तरह पेमा खांडू लगातार तीसरी बार अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री बन गए हैं. पेमा खांडू के साथ ही उनके मंत्रिमंडल में 11 सदस्यों ने भी आज शपथ ले ली. अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल केटी परनाईक ने ईटानगर में एक समारोह में सीएम खांडू और अन्य मंत्रियों को शपथ दिलाई. इस मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, जेपी नड्डा और किरेन रिजिजू के साथ ही असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा भी उपस्थित थे.