Breaking News

चेवेल्ला में पलटी सेना की गाड़ी, 7 जवान घायल     |   ग्लोबल माइक्रोसॉफ्ट आउटेज का उड़ानों के संचालन पर कोई असर नहीं: एअर इंडिया     |   PM मोदी ने बेंगलुरु में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और शुभारंभ किया     |   PM मोदी 16 नवंबर से तीन दिवसीय फिलीपींस दौरे पर जाएंगे, ASEAN और ईस्ट एशिया समिट में होंगे शामिल     |   Microsoft Outlook ठप! दुनियाभर में हजारों यूजर्स परेशान, Microsoft 365 पर भी असर     |  

सीन रिक्रिएट करने के लिए ले जाया जाएगा संसद

संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने की घटना के मुख्य आरोपी ललित झा समेत सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं. आरोपी ललित कल गुरुवार शाम को ही गिरफ्तार कर लिया गया था. इस बड़ी घटना के बाद दिल्ली पुलिस की ओर से जांच तेज कर दी गई है. सूत्रों का कहना है कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने जांच के लिए 6 टीमों का गठन किया है. वहीं स्पेशल सेल आरोपियों को संसद में ले जाकर जल्द सीन रिक्रिएट करा सकती है, जिससे पता चल सके कि वे संसद भवन के अंदर कैसे पहुंचे थे.

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक स्पेशल सेल की टीम जल्द ही आरोपियों को फिर से संसद ले जा सकती है और पूरे मामले की जांच के लिए सीन क्रिएट करा सकती है. आरोपियों को संसद भवन परिसर में ले जाकर यह पता लगाने की कोशिश की जाएगी कि आखिर कड़ी सुरक्षा वाले संसद भवन में किस तरह से घुसे. वे अपने साथ कैसे कलर स्प्रे लेकर गए थे और उन्होंने संसद भवन में इतनी बड़ी घटना को अंजाम दे दिया. माना जा रहा है कि स्पेशल सेल संसद भवन के गेट से लेकर भवन के अंदर तक आरोपियों को लेकर जाएगी और स्टेप बाय स्टेप सीन को रीक्रिएट कराएगी.