Breaking News

उत्तराखंड में 10 IAS और 20 PCS अफसरों का ट्रांसफर, कई जिलों के CDO बदले     |   दिल्ली: शास्त्री पार्क अंडरपास के पास डीटीसी बस में लगी आग     |   सऊदी अरब में हूतियों का ड्रोन अटैक, पंपिंग स्टेशन को निशाना बनाने का दावा     |   अमेरिका: ब्रुकलिन में इमारत गिरने से एक की मौत, 10 जख्मी     |   हैदराबाद: मूसी कायाकल्प का पहला चरण जल्द होगा शुरू, CM रेवंत रेड्डी का ऐलान     |  

J-K: नाबालिकों के दोपहिया, चारपहिया चलाने पर रोक, गाड़ियां चला कर स्कूल नहीं जा सकेंगे

जम्मू कश्मीर स्कूल शिक्षा निदेशालय ने नाबालिग छात्रों के गाड़ियां चलाने पर रोक लगा दी है। स्कूल जाने के लिए दोपहिया और चारपहिया वाहनों पर भी रोक लग गई है। पिछले हफ्ते श्रीनगर में एक हादसे के बाद ये फैसला किया गया है। हादसे में दो किशोरों की मौत हो गई थी और दो घायल हो गए थे। उनकी कार एक खड़े ट्रक से जा टकराई थी। स्कूल के शिक्षकों और प्रशासकों ने इस आदेश का स्वागत किया है। उनका कहना है कि ये आदेश काफी पहले दिया जाना चाहिए था।

अभिभावकों ने भी इस आदेश का स्वागत किया है। उनका कहना है कि स्कूलों और अभिभावकों को नाबालिग बच्चों को गाड़ियां चलाने से रोकने के लिए मिलकर काम करना चाहिए। आदेश में स्कूलों से कहा गया है कि वे कार या बाइक चलाने वाले छात्रों को कैंपस मे न घुसने दें। स्कूलों ने आदेश का पालन कराने के लिए गेट पर कर्मचारियों को तैनात किया है। अधिकारियों ने माता-पिता से बच्चों को गाड़ियां न देने और नियम को लागू करने में सहयोग करने का आग्रह किया है।