Breaking News

यूपी-बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र में आज आएंगे MLC चुनाव के नतीजे     |   इजरायल में आम चुनाव आज, होगी वोटिंग     |   गुवाहाटी के होटल में हुई फायरिंग में इस्तेमाल हथियार जब्त, 5 की मौत     |   चक्रवात 'ऑर्नब' को लेकर आंध्र प्रदेश में अलर्ट, भारी बारिश की आशंका     |   यूक्रेन की राजधानी कीव में जबरदस्त धमाका, कल रूस ने भी किया था अटैक     |  

शादी के बंधन में बंधने वाले हैं पलाश मुच्छल और क्रिकेटर स्मृति मंधाना

Palash Muchhal: म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल और क्रिकेटर स्मृति मंधाना शादी के बंधन में बंधने वाले हैं, जिंदगी की नई शुरुआत से पहले पलाश ने बड़े रोमांटिक अंदाज में अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज किया है, उन्होंने डीवाई पाटिल स्टेडियम में स्मृति को प्रपोज किया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा है, ‘उसने हां कह दिया है’।

शादी से पहले पलाश ने स्मृति को शानदार सरप्राइज दिया है, पलाश मुच्छल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है, वीडियो में देखा जा सकता है कि पलाश गर्लफ्रेंड स्मृति को लेकर स्टेडियम में आते हैं। इस दौरान स्मृति की आंखों पर एक पट्टी बंधी है, स्टेडियम में एंट्री के बाद स्मृति के आखों पर बंधे बैंड को पलाश हटाते हैं और घुटनों के बल बैठकर उन्हें फूलों का गुलदस्ता और अंगूठी देते हुए प्रपोज करते हैं, स्मृति एकदम हैरान रह जाती हैं।

अंगूठी फ्लॉन्ट करता दिखा कपल
वीडियो में दोनों को अपनी मंगनी की अंगूठी फ्लॉन्ट करते देखा जा सकता है, स्मृति और पलाश के इस रोमांटिक वीडियो पर उनके फैंस रिएक्शन देते हुए बधाई दे रहे हैं। इसके अलावा कई सेलेब्स ने भी बधाई दी है।

23 नवंबर को शादी
स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल महाराष्ट्र के सांगली गांव में सात फेरे लेंगे, 23 नवंबर को दोनों विवाह सूत्र में बंधेंगे। इस हाईप्रोफाइल शादी के आमंत्रण कार्ड इंदौर में मुच्छल परिवार के रिश्तेदारों व मेहमानों को भी बंटे हैं।

शादी और उसके बाद होने वाली पार्टी सांगली में होगी, शादी के बाद इंदौर में रिसेप्शन देने की योजना अभी मुच्छल परिवार ने नहीं बनाई है। बताया जा रहा है कि पलाश व स्मृति शादी के बाद एक पार्टी मुंबई में दे सकते हैं, जिसमें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े सितारे और क्रिकेटर शामिल हो सकते हैं।