Breaking News

मुंबई में BEST बस से टकराया टैंकर, 4 यात्री घायल     |   यूपी के हरदोई में मिलावट के शक में 38 हजार लीटर दूध जब्त     |   यूपी पशुपालन भर्ती घोटाले में रिटायर्ड IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, सपा सरकार में थे प्रमुख सचिव     |   जौहर ट्रस्ट से जुड़ी वित्तीय गड़बड़ियों में आजम खान के खिलाफ ED ने दर्ज की FIR     |   नई दिल्ली से पटना के बीच चलेगी वंदे मातरम ट्रेन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल     |  

खुद को बर्बादी की राह पर धकेल रहा पाकिस्तान

महंगाई और गरीबी से जूझ रहा पाकिस्तान अब खुद को बर्बादी की राह पर धकेल रहा है. वह चीन से महंगे जेट खरीदने की तैयारी में है. आर्थिक तौर पर बुरी तरह टूट चुके पाकिस्तान पर कर्ज रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच चुका है, फिर भी अपनी मनमानी से बाज नहीं आ रहा और चीन से स्टेल्थ फाइटर जेट J-31 खरीदने को तैयार है.

पाकिस्तान में महंगाई रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच चुकी है. पड़ोसी मुल्क लगातार कर्ज में डूबता जा रहा है, लेकिन अपनी जिद छोड़ने को तैयार नहीं है. पड़ोसी मुल्क लगातार चीन से स्टेल्थ फाइटर जेट J-31 खरीदने की बात पर अड़ा है, जबकि पाकिस्तान में आटा-चावल और अन्य खाद्य सामान के दाम आसमान छू रहे हैं. यहां महंगाई की दर 30 प्रतिशत पर पहुंच गई है.