Breaking News

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के एक संदिग्ध को कोटा से हिरासत में लिया गया     |   हैदराबाद के पास सड़क हादसा, खड़ी लॉरी से टकराई RTC बस, 15 घायल     |   कनाडाई सैन्य अड्डे पर घास में लगी आग, 4 लोगों की मौत     |   तेल अवीव-वियना फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बुल्गारिया में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग     |   भारत छोड़ने के नोटिस को इमरान खान ने दी चुनौती, बॉम्बे हाई कोर्ट में सुनवाई आज     |  

कुपवाड़ा एनकाउंटर में पाक आतंकी ढेर, JCO समेत 5 जवान घायल

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है. सुरक्षाबलों ने एनकाउंटर में एक आतंकी को मार गिराया है. वहीं, आतंकियों से मुठभेड़ में JCO सहित पांच जवान घायल हो गए हैं. फिलहाल एनकाउंटर जारी है. सेना के अधिकारियों ने बताया कि कुपवाड़ा के माछिल सेक्टर में कुमकाडी पोस्ट के पास सुबह गोलीबारी हुई. गोलीबारी में सेना के पांच जवान घायल हो गए.