Breaking News

मुंबई में BEST बस से टकराया टैंकर, 4 यात्री घायल     |   यूपी के हरदोई में मिलावट के शक में 38 हजार लीटर दूध जब्त     |   यूपी पशुपालन भर्ती घोटाले में रिटायर्ड IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, सपा सरकार में थे प्रमुख सचिव     |   जौहर ट्रस्ट से जुड़ी वित्तीय गड़बड़ियों में आजम खान के खिलाफ ED ने दर्ज की FIR     |   नई दिल्ली से पटना के बीच चलेगी वंदे मातरम ट्रेन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल     |  

'पीएम सेल्फी बूथ टैक्सपेयर्स के पैसे की बर्बादी' कांग्रेस प्रमुख खरगे ने लगाया आरोप

रेलवे स्टेशनों पर प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीरों के साथ लगे 'सेल्फी बूथ' पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने तंज कसा है। खरगे ने कहा कि ऐसे सेल्फी बूथ को स्थापित करना करदाताओं के पैसे की बर्बादी है। यहां विपक्षी राज्य मनरेगा फंड का इंतजार कर रहे हैं।

सोशल मीडिया X पर पोस्ट करते हुए खरगे ने कहा, 'मोदी सरकार द्वारा आत्म-मुग्ध प्रचार की कोई सीमा नहीं है'! उन्होंने कहा, 'रेलवे स्टेशनों पर मोदी 3डी सेल्फी पॉइंट स्थापित करके करदाताओं के पैसे की पूरी तरह से बर्बादी की जा रही है।'

कांग्रेस प्रमुख ने आरोप लगाया कि पहले, सशस्त्र बलों को प्रधानमंत्री के प्रमुख कट-आउट के साथ 822 ऐसे सेल्फी पॉइंट स्थापित करने का आदेश देकर देश के बहादुर सैनिकों के खून और बलिदान का राजनीतिक उपयोग किया गया था। मोदी सरकार ने राज्यों को सूखा और बाढ़ राहत नहीं दी है। विपक्ष शासित राज्यों की मनरेगा निधि भी लंबित है। लेकिन, वह इन चुनावी स्टंटों पर सार्वजनिक धन खर्च करने का दुस्साहस कर रहे है।'