Breaking News

सितंबर में रिटेल महंगाई दर बढ़कर 5.54 प्रतिशत हुई, जो अगस्त में 4.82 फीसदी थी     |   बिहार कैबिनेट ने पीएम मोदी के 25 वर्ष की जनसेवा पर उनका हार्दिक अभिनंदन किया     |   झारखंड HC ने JPSC की तीन परीक्षाएं रद्द मामले में सुनवाई के बाद आदेश सुरक्षित रखा     |   'चुनाव आयोग को बचाते-बचाते बीजेपी खुद डूब जाएगी', अखिलेख यादव ने कहा     |   जंतर-मंतर को प्रोस्टेट साइट से हटाने का मामला दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचा, सुनवाई कल     |  

MP में पीएम मोदी का पाकिस्तान पर हमला

मध्य प्रदेश के दमोह में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने अपने पड़ोसी देश पाकिस्तान पर बड़ा हमला बोला. पीएम मोदी ने कहा कि आतंक का सप्लायर देश आज आटे की सप्लाई के तरस रहा है. उन्होंने कहा कि इस समय दुनिया मे जंग का माहौल है. दुनिया में युद्ध के बादल छाए हुए हैं. हर जगह उथल पुथल मची हुई है. ऐसे में हमारा भारत दुनिया में सबसे तेजी से विकसित हो रहा है.

प्रधानमंत्री ने कहा कि जब दुनिया में जंग का माहौल तो देश में मजबूत सरकार का होना जरूरी है. ये चुनाव भारत को महाशक्ति बनाने का चुनाव है. ये चुनाव भारत के भविष्य का चुनाव है. आगे आने वाली पीढ़ी का भविष्य सुरक्षित करने का चुनाव है. आज विश्व में भारत की जय जय कार हो रही है. आज देश में वो भाजपा सरकार है, जो ना किसी से दबती है और न किसी के सामने झुकती है.