Breaking News

नेपाल में अचानक आई बाढ़ से तबाही, गोरखा में 35 मकान बहे, कई पुल टूटे     |   अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को छोड़ा गया     |   यूट्यूबर ध्रुव राठी देर रात 3 बजे रिहा, जंतर-मंतर आने की कोशिश पर फिर कार्रवाई करेगी पुलिस     |   'सबके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो', PM मोदी ने दी नवरात्रि की बधाई     |   गाजियाबाद में मुठभेड़, 50 हजार का इनामी अंतरराज्यीय वाहन चोर फरमान गिरफ्तार     |  

PM मोदी कल स्टाफ यूनियनों से करेंगे मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल यानी 24 अगस्त को केंद्रीय कर्मचारी संगठनों के नेताओं के साथ बैठक करेंगे. यह बैठक ऐसे समय में होने जा रही है जब चार राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में तो चुनाव की तारीखों का ऐलान भी हो चुका है. इन दो राज्यों में चुनाव खत्म होने के बाद महाराष्ट्र और झारखंड में भी विधानसभा चुनाव होने हैं.

पीएम और कर्मचारी संगठन की बैठक को इसलिए अहम माना जा रहा है क्योंकि इसमें उनके हितों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हो सकती है. खासकर पेंशन, एनपीएस समेत कई दूसरे मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है. पीएम आवास पर होने वाली इस बैठक में देशभर के कर्मचारी संगठन प्रधानमंत्री के सामने अपनी मांगों को लेकर चर्चा कर सकते हैं.