Breaking News

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी, CJP ने किया है तिरंगा मार्च का ऐलान     |   भारतीय सोशल वर्कर रीमा नानावटी को मिला हिलेरी रोडम क्लिंटन अवॉर्ड     |   सचिन पायलट आज से पंजाब के पांच दिवसीय दौरे पर, गैंगस्टर हिंसा के पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात     |   राहुल गांधी और ओवैसी की SIR याचिकाओं पर 27 अक्टूबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट     |   सिद्धारमैया की शिकायत पर साइबर पुलिस ने दर्ज की FIR, फर्जी वीडियो पर होगी कार्रवाई     |  

पीएम मोदी आज काशिवासियों को देंगे सौगात

आगामी 20 अक्टूबर को संभावित दौरे के पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को वर्चुअली 267 करोड़ रुपये की पेयजल योजना की सौगात काशीवासियों को देंगे। 171 करोड़ रुपये के ट्रांस वरूणा क्षेत्र के नव विस्तारित क्षेत्रों में जलापूर्ति योजना और 96 करोड़ के नव विस्तारित क्षेत्र सुजाबाद में सीवर हाउस कनेक्शन एवं अन्य बुनियादी कार्यों का शिलान्यास करेंगे।

इस दौरान जलकल परिसर भेलूपुर में सुबह 10 बजे मेयर अशोक कुमार तिवारी के अलावा अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। इस दौरान यहां मौजूद जनप्रतिनिधि और अधिकारी शिलान्यास के रूप में आधारशिला रखेंगे। इसी महीने पीएम का 20 अक्टूबर को संभावित दौरा है। इसे लेकर प्रशासन ने तैयारियों शुरू कर दी है।