Breaking News

धर्म बदलने के साथ आरक्षण खत्म, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला     |   ‘कानून सबके लिए बराबर, पीड़ितों के साथ खड़े होना क्या गलत: सचिन पायलट     |   'PDA की हवा निकली, इनके समय में विकास नहीं हुआ', मिर्जापुर में बोले CM योगी     |   पाकिस्तान में गिरी स्कूल की छत, मारे गए 17 छात्र, एक टीचर की भी मौत     |   दिल्ली पुलिस ने बस में मारपीट के मामले में NSUI की महिला कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR दर्ज की     |  

पीएम मोदी दिखाएंगे वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे, करेंगे मन की बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को 11 राज्यों के धार्मिक और पर्यटन स्थलों को जोड़ने वाली नौ वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे।नौ ट्रेनें 11 राज्यों जिनमें राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, बिहार, पश्चिम बंगाल, केरल, ओडिशा, झारखंड और गुजरात में तेज कनेक्टिविटी प्रदान करेंगी। प्रधानमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। नई वंदे भारत ट्रेनें जिन स्टेशनों के बीच चलेंगी इनमें उदयपुर-जयपुर, तिरुनेलवेली-मदुरै-चेन्नई, हैदराबाद-बेंगलुरु, विजयवाड़ा-चेन्नई, पटना-हावड़ा, कासरगोड-तिरुवनंतपुरम, राउरकेला-भुवनेश्वर-पुरी, रांची-हावड़ा और जामनगर-अहमदाबाद।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि ये ट्रेनें देशभर में कनेक्टिविटी में सुधार और रेल यात्रियों को विश्व स्तरीय सुविधाएं प्रदान करने के प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण को साकार करने की दिशा में एक कदम हैं।इसमें कहा गया है, "वंदे भारत ट्रेनें अपने संचालन के मार्गों पर सबसे तेज़ ट्रेन होंगी और यात्रियों का काफी समय बचाने में मदद करेंगी।" वंदे भारत ट्रेनें संबंधित रेल रूट के बीच यात्रा के समय में लगभग तीन घंटे की कटौती करेंगी। रांची-हावड़ा और पटना-हावड़ा और जामनगर-अहमदाबाद के बीच यात्रा का समय वंदे भारत ट्रेन के जरिए वर्तमान में उपलब्ध सबसे तेज़ ट्रेनों की तुलना में लगभग एक घंटे कम हो जाएगा। उदयपुर-जयपुर के बीच यात्रा का समय करीब आधा घंटा कम हो जाएगा।

राउरकेला-भुवनेश्वर-पुरी और तिरुनेलवेली-मदुरै-चेन्नई ट्रेनें पुरी और मदुरै के महत्वपूर्ण धार्मिक शहरों को जोड़ेंगी। इसके अलावा, विजयवाड़ा-चेन्नई वंदे भारत एक्सप्रेस रेनिगुंटा मार्ग से संचालित होगी और तिरूपति तीर्थस्थल को कनेक्टिविटी प्रदान करेगी। बयान में कहा गया है कि इन वंदे भारत ट्रेनों की शुरूआत देश में रेल सेवा के एक नए मानक की शुरुआत करेगी।

इसमें कहा गया है कि कवच तकनीक सहित विश्व स्तरीय सुविधाओं और उन्नत सुरक्षा सुविधाओं से सुसज्जित ये ट्रेनें आम लोगों, पेशेवरों, व्यापारियों, छात्र समुदाय और पर्यटकों को यात्रा के आधुनिक, त्वरित और आरामदायक साधन प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होंगी।