Breaking News

मुंबई में BEST बस से टकराया टैंकर, 4 यात्री घायल     |   यूपी के हरदोई में मिलावट के शक में 38 हजार लीटर दूध जब्त     |   यूपी पशुपालन भर्ती घोटाले में रिटायर्ड IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, सपा सरकार में थे प्रमुख सचिव     |   जौहर ट्रस्ट से जुड़ी वित्तीय गड़बड़ियों में आजम खान के खिलाफ ED ने दर्ज की FIR     |   नई दिल्ली से पटना के बीच चलेगी वंदे मातरम ट्रेन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल     |  

24 जनवरी को 50 लाख नए वोटर्स को पीएम मोदी करेंगे संबोधित

लोकसभा चुनाव नजदीक आने के साथ ही भारतीय जनता पार्टी 24 जनवरी को होने वाले नव मतदाता सम्मेलन की तैयारी कर रही है, जिसमें लगभग 50 लाख नए मतदाताओं का स्वागत किया जाएगा. इस सभा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअली संबोधित करेंगे. लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी का फोकस नए वोटरों, खासकर युवाओं को जोड़ने पर है. बीजेपी युवा मोर्चा देश भर में 5000 स्थानों पर युवा मतदाता सम्मेलन के लिए तैयारी कर रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 जनवरी को 50 लाख युवा मतदाताओं को वर्चुअली संबोधित करेंगे

लोकसभा चुनाव में युवाओं की अहम भूमिका होती है. युवाओं की भूमिका खासकर पहली बार बने मतदाताओं को लेकर बीजेपी ने प्लान बनाया है और इस प्लान के क्रियान्वयन की जिम्मेदारी युवा मोर्चा को दी गई है.