Breaking News

केशव प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर निशाना, बोले- BJP के साथ है अगड़ा-पिछड़ा-दलित की ‘त्रिवेणी’     |   विदेश मंत्री एस जयशंकर 23-24 अगस्त को करेंगे रूस का दौरा     |   साउथ अमेरिका के स्कोटिया सागर क्षेत्र में 6.7 तीव्रता का भूकंप     |   'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के लिए राहुल गांधी पुणे पहुंचे     |   पुणे में BRICS ICT बैठक संपन्न, डिजिटल सहयोग और नई तकनीकों पर चर्चा     |  

‘राम आयेंगे…’ सुनकर मंत्रमुग्ध हुए पीएम मोदी

अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का भव्य कार्यक्रम होने वाला है. इसकी तैयारियां काफी जोरों-शोरों से चल रही हैं. दूर-दूर से लोग अयोध्या में इस ऐतिहासिक क्षण के गवाह बनने के लिए पहुंच रहे हैं. वहीं राम मंदिर को लेकर लोगों में ज़बरदस्त उत्साह भी नजर आ रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम मंदिर का उद्घाटन करने वाले हैं. इसी बीच उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भजन शेयर करते हुए कहा कि राम लला के स्वागत में ये भजन मंत्रमुग्ध कर देने वाला है.

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक वीडियो शेयर किया. यह वीडियो सिंगर स्वाति मिश्रा का है. पीएम ने स्वाती के गाए हुए भजन ‘मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे’ का लिंक शेयर किया और लिखा कि ‘श्री राम लला के स्वागत में स्वाति मिश्रा जी का भक्ति से भरा यह भजन मंत्रमुग्ध करने वाला है’.