Breaking News

बीजेपी 18 सितंबर से शुरू करेगी ‘नशा मुक्त पंजाब' यात्रा, 30 सितंबर तक चलेगी     |   11-13 सितंबर तक आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन, म्यूजियम, अमृत उद्यान बंद रहेगा     |   लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |  

PM मोदी के दौरे से हरियाणा में वोटरों का उत्साह बढ़ा: BJP नेता कुलदीप बिश्नोई

बीजेपी नेता कुलदीप बिश्नोई ने बुधवार को कहा कि पिछले हफ्ते पीएम मोदी के हिसार दौरे से हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर वोटरों में उत्साह बढ़ा है। कुलदीप बिश्नोई ने कहा, "यहां का माहौल बहुत अच्छा था और पीएम मोदी की यात्रा के बाद ये बेहतर हो गया। पीएम मोदी वैश्विक नेता हैं और उनके पास ताकत है, जिससे लोग उनसे जुड़ते हैं।"

विधानसभा चुनाव से पहले पीएम मोदी ने मंगलवार को हरियाणा के पलवल में रैली की थी। कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि कांग्रेस दलितों और पिछड़े वर्गों का अपमान करती रही है, लेकिन इस बार उन्होंने सारी हदें पार कर दी हैं। पार्टी एससी/ओबीसी पर अत्याचार कर रही है।

हरियाणा में पांच अक्टूबर को वोटिंग होगी और नतीजे आठ अक्टूबर को आएंगे। बीजेपी की नजर राज्य में लगातार तीसरी बार सत्ता हासिल करने पर है।