Breaking News

धर्म बदलने के साथ आरक्षण खत्म, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला     |   ‘कानून सबके लिए बराबर, पीड़ितों के साथ खड़े होना क्या गलत: सचिन पायलट     |   'PDA की हवा निकली, इनके समय में विकास नहीं हुआ', मिर्जापुर में बोले CM योगी     |   पाकिस्तान में गिरी स्कूल की छत, मारे गए 17 छात्र, एक टीचर की भी मौत     |   दिल्ली पुलिस ने बस में मारपीट के मामले में NSUI की महिला कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR दर्ज की     |  

पीएम मोदी चंडीगढ़ में NDA मुख्यमंत्रियों की बैठक की अध्यक्षता करेंगे

चंडीगढ़ में गुरुवार को बीजेपी की अगुवाई वाले एनडीए यानी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के सभी मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री बैठक में शामिल होंगे। इसकी अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे।

ये बैठक होटल ललित में होगी। होटल के बाहर कड़े सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। बीजेपी ने बयान में कहा, "इस बैठक में राष्ट्रीय विकास के मुद्दों पर चर्चा होगी। इसमें संविधान का अमृत महोत्सव समेत कई मु्ददों पर भी बात होगी।" बयान में कहा गया है कि बीजेपी के 13 मुख्यमंत्री और 16 उप-मुख्यमंत्री बैठक में शामिल होंगे।