Breaking News

अलास्का में 8 लोगों को ले जा रहा चार्टर प्लेन क्रैश, रेस्क्यू मिशन के बाद मिला मलबा     |   विदेश मंत्री जयशंकर आज बिहार के CM सम्राट चौधरी से करेंगे मुलाकात, दुबई में फंसे छात्रों पर होगी चर्चा     |   पूर्व भारतीय क्रिकेटर जैकब मार्टिन 22 साल पुराने केस में बरी     |   CM योगी ने लखनऊ में अपने आवास पर जापान के यामानाशी प्रांत के गवर्नर संग बैठक की     |   जंतर-मंतर बवाल पर एक्शन मोड में विपक्ष... पैलेट गन विवाद पर जांच का ब्योरा लेने DCP ऑफिस पहुंचे राहुल गांधी     |  

PM मोदी का रिटायरमेंट! केजरीवाल के बयान पर अमित शाह का पलटवार

प्रधानमंत्री मोदी की रिटायरमेंट को लेकर अरविंद केजरीवाल के बयान पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा, "INDI गठबंधन को पता है कि हम(NDA) 400 पार करने जा रहे हैं और मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे।

इसलिए इस तरह की भ्रांतियां फैला रहे हैं। मैं जनता के सामने स्पष्ट करना चाहता हूं कि भाजपा के संविधान में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है।

नरेंद्र मोदी ही 2029 तक नेतृत्व करेंगे और नरेंद्र मोदी ही आने वाले चुनाव का भी नेतृत्व करेंगे। INDI गठबंधन के लिए कोई अच्छा समाचार नहीं है। उन्हें ज्यादा परिश्रम करना चाहिए, भ्रष्टाचार बंद करना चाहिए। इस प्रकार के झूठे भ्रम फैलाकर वे चुनाव नहीं जीत सकते।"