Breaking News

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के एक संदिग्ध को कोटा से हिरासत में लिया गया     |   हैदराबाद के पास सड़क हादसा, खड़ी लॉरी से टकराई RTC बस, 15 घायल     |   कनाडाई सैन्य अड्डे पर घास में लगी आग, 4 लोगों की मौत     |   तेल अवीव-वियना फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बुल्गारिया में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग     |   भारत छोड़ने के नोटिस को इमरान खान ने दी चुनौती, बॉम्बे हाई कोर्ट में सुनवाई आज     |  

करगिल विजय दिवस पर द्रास पहुंचे पीएम मोदी

आज करगिल विजय दिवस की 25वीं वर्षगांठ है. पूरा देश आज हमारे वीर जांबांजों के साहस और शौर्य को याद कर रहा है. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज द्रास में करगिल वॉर मेमोरियल में शहीदों को श्रद्धांजलि दी. पीएम मोदी ने उनकी शहादत को याद किया. वॉर मेमोरियल कार्यक्रम के बाद पीएम मोदी द्रास में वॉल ऑफ फेम का दौरा करेंगे. इसके अलावा शिंकुल ला परियोजना का शिलान्यास भी करेंगे