Breaking News

सितंबर में रिटेल महंगाई दर बढ़कर 5.54 प्रतिशत हुई, जो अगस्त में 4.82 फीसदी थी     |   बिहार कैबिनेट ने पीएम मोदी के 25 वर्ष की जनसेवा पर उनका हार्दिक अभिनंदन किया     |   झारखंड HC ने JPSC की तीन परीक्षाएं रद्द मामले में सुनवाई के बाद आदेश सुरक्षित रखा     |   'चुनाव आयोग को बचाते-बचाते बीजेपी खुद डूब जाएगी', अखिलेख यादव ने कहा     |   जंतर-मंतर को प्रोस्टेट साइट से हटाने का मामला दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचा, सुनवाई कल     |  

PM मोदी ने देश के सामने रखा BJP का संकल्प पत्र

आज (14 अप्रैल) लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बीजेपी का घोषणा पत्र जिसको पार्टी ने संकल्प पत्र का नाम दिया है, जारी किया गया. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मौजूद रहें.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मौके पर कहा कि आज बहुत ही शुभ दिन है, देश के कई राज्यों में इस समय नववर्ष का उत्साह है. आज नवरात्रि के छठे दिन हम सभी मां कात्यायनी की पूजा करते हैं और मां कात्यायनी अपनी दोनों भुजाओं में कमल धारण किए हुए है. ये संयोग भी बहुत बड़ा आशीर्वाद है. इसके साथ सोने में सुहागा, आज बाबासाहब अंबेडकर की जयंती भी है. ऐसे पावन समय में आज भाजपा ने विकसित भारत के संकल्प पत्र को देश के सामने रखा है. मैं आप सभी को, सभी देशवासियों को बहुत-बहुत बधाई देता हूं.