Breaking News

अमेरिकी झटके के बावजूद ग्रीन में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल     |   दिल्ली में 10 अक्टूबर के प्रोटेस्ट ने बढ़ाई व्यापारियों की चिंता, कहा- नई गाइडलाइंस जारी करे सरकार     |   ओडिशा: एंबुलेंस में लगी आग, एक मरीज की मौत, दो गंभीर रूप से जख्मी     |   IIT बॉम्बे कैंपस में गैस लीकेज से भड़की आग, 2 बच्चों समेत 5 घायल     |   आज आएंगे पांच विधानसभा और एक लोकसभा उपचुनाव के नतीजे     |  

पीएम मोदी ने वाधवन पोर्ट की आधारशिला रखी, 76 हजार करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट का किया शिलान्यास

Maharashtra: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को महाराष्ट्र के पालघर जिले में 76,000 करोड़ रुपये की वाधवन बंदरगाह परियोजना की आधारशिला रखी।

वधावन पोर्ट भारत में गहरे पानी में मौजूज सबसे बड़े बंदरगाहों में से एक होगा। ये अंतरराष्ट्रीय समुद्री परिवहन के लिए सीधी कनेक्टिविटी होगी। जिससे समय की बचत तो होगी ही साथ ही लागत में भी कटौती आएगी। नतीजतन देश के व्यापार और आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।

इस परियोजना से लगभग 12 लाख व्यक्तियों के लिए प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर मिलने की संभावना है। इससे बड़ी संख्या में स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलेगा। मोदी ने कहा, "आज महाराष्ट्र की विकास यात्रा में एक ऐतिहासिक दिन है, ये भारत की विकास यात्रा के लिए बहुत बड़ा दिन है।"