Breaking News

IPL 2024: आज गुजरात और कोलकाता के बीच होगा मुकाबला     |   दिल्ली HC में मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर आज सुनवाई     |   ED द्वारा गिरफ्तारी के खिलाफ हेमंत सोरेन की याचिका पर SC में आज सुनवाई     |   राहुल गांधी आज रायबरेली में करेंगे प्रचार     |   मुंबई के वसई में सभा को संबोधित करेंगे अमित शाह     |  

PM मोदी ने किया 'अटल सेतु' का उद्घाटन, अब घंटो का सफर मिनटों में होगा तय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को देश के सबसे लंबे समुद्री पुल मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक का उद्घाटन किया। 21.8 किलोमीटर लंबे समुद्री पुल को अटल सेतु का नाम दिया गया है। मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक को बनाने में कुल 17,840 करोड़ रुपये से ज्यादा का खर्च आया है और ये देश का सबसे लंबा समुद्र पुल है।

मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिसंबर 2016 में किया था और सात साल के बाद इसे देश को समर्पित किया है। ये भारत का सबसे लंबा समुद्री पुल है। इसका नाम पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर अटल सेतु रखा गया है। ये 21.8 किलोमीटर लंबा छह लेन वाला रोड ब्रिज है।