Breaking News

आंखों में डाला मिर्च पाउडर, लाठी-डंडों से की पिटाई... दिल्ली में पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला     |   यूपी, राजस्थान में स्कूलों में बाहरी लोगों की एंट्री-वीडियोग्राफी पर रोक को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती     |   मुंबई: सरकारी स्कूलों के ऑडिट को लेकर CJP का विरोध, हेडमास्टर ने दर्ज कराई शिकायत     |   गौतमबुद्धनगर में 13 दिनों के लिए BNSS की धारा 163 लागू     |   राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल सोमवार को जाएंगे चीन दौरे पर     |  

PM मोदी ने टीम इंडिया को दिल्ली आने का निमंत्रण भी दिया

PM मोदी ने टीम इंडिया को दिल्ली आने का निमंत्रण भी दिया. उन्होंने कहा कि दिल्ली आइए फिर बैठते हैं. वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल हारने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में पहुंचे. उन्होंने वहां खिलाड़ियों से मुलाकात की. उनकी पीठ थपथपाकर हौसलाआफजाई की और फिर कुछ ऐसी बातें कही, जिससे उनका जोश बढ़े. PM मोदी ने खिलाड़ियों को खास निमंत्रण भी दिया.

वर्ल्ड कप का फाइनल हारने के बाद टीम इंडिया जब ड्रेसिंग रूम में पहुंची, तो उस वक्त खिलाड़ियों के चेहरे की रंगत उड़ी थी. वो मायूस थे. चेहरे पर दिल का दर्द साफ झलक रहा था. आंखें नम थी और अंदर के गम को बता रही थी. ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय टीम के ड्रेसिंग रूम में जाकर खिलाड़ियों के गिरे मनोबल को उठाने और उन्हें संभालने की कोशिश की.