Breaking News

असम: बाल विवाह के खिलाफ एक नवंबर से 30 दिन का स्पेशल क्रैकडाउन     |   ‘वंदे मातरम्’ पर सोनिया गांधी से BJP का सवाल- इतनी नफरत क्यों?     |   गुजरात: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर सीएम भूपेंद्र पटेल ने किए 3 बड़े ऐलान     |   सही दिशा नहीं मिली तो बोझ बन जाएंगे युवा: मोहन भागवत     |   ग्रामीण स्कूलों के सोशल ऑडिट की आज से देशव्यापी शुरुआत     |  

पीएम मोदी का ब्राजील दौरा खत्म, गुयाना के लिए रवाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्राजील के रियो डी जनेरियो में 19वें जी20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के बाद बुधवार को तीन देशों की यात्रा के आखिरी और तीसरे दौर के लिए गुयाना रवाना हो गए।

ये 50 से ज्यादा वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की गुयाना की पहली यात्रा होगी।
मोदी राष्ट्रपति मोहम्मद इरफान अली के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे और गुयाना की संसद की विशेष बैठक को संबोधित करेंगे। दौरे के दौरान मोदी दूसरे भारत-कैरिकॉम शिखर सम्मेलन में भी शामिल होंगे।