Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 75वां जन्मदिन

दुनिया के सबसे प्रभावशाली नेताओं में से एक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी की 17 सितंबर को अपना 75वां जन्मदिन मना रहे है. गुजरात के वडनगर में एक साधारण से परिवार से लेकर दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का नेतृत्व करने तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अब तक का सफर काफी प्रेरणादायक है. 

आज यानी की 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं. इसी के साथ आज से स्वामी विवेकानंद के जीवन दर्शन से प्रेरित और राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता एक लघु फिल्म 'चलो जीते हैं' 2 अक्टूबर तक पूरे भारत में 500 से ज्यादा सिनेमाघर और लाखों स्कूलों में दिखाई जाएगी. इस फिल्म के माध्यम से युवाओं और नागरिकों को काफी ज्यादा प्रेरणा मिलेगी. क्योंकि इस फिल्म में आशा और कभी हार ना मानने की भावना के संदेश दिए गए हैं.

इसी के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर दिल्ली में 17 अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा. इन आयोजनों में वृक्षारोपण, रक्तदान शिविर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर डॉक्युमेंट्री आदि प्रोग्राम शामिल होंगे. इसी के साथ एक विशेष कार्यक्रम 'सेवा का सम्मान' का भी आयोजन किया जाएगा. इस कार्यक्रम में चौकीदार, सफाई कर्मचारी, ड्राइवर, चपरासी आदि को सम्मानित किया जाएगा.