Breaking News

आज पुणे में राहुल गांधी का 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम, शिक्षा-कैरियर पर करेंगे संवाद     |   पुणे में BRICS ICT बैठक संपन्न, डिजिटल सहयोग और नई तकनीकों पर चर्चा     |   अरब सागर में US का नाइट ऑपरेशन, एयरक्राफ्ट कैरियर से लड़ाकू विमानों ने भरी उड़ान     |   पेजेशकियन की दो टूक- ईरान नहीं झुकेगा, हमले का देगा करारा जवाब     |   ईरान का इराक में दखल से इनकार, समझौते का समर्थन करेगा: गालिबाफ     |  

बिहार की धरती से पीएम मोदी का लालू को जवाब

लोकसभा चुनाव की तैयारी में लगे पीएम नरेंद्र मोदी बिहार दौरे पर हैं. इस बीच उन्होंने बेतिया में एक जनसभा को संबोधित किया. अपने संबोधन में पीएम ने लालू प्रसाद यादव की पार्टी RJD पर परिवारवाद का आरोप लगाया और उनपर जमकर राजनीतिक हमले बोले. पीएम ने कहा कि बिहार में जंगलराज लाने वाला परिवार, बिहार के युवाओं का सबसे बड़ा गुनहगार है. पीएम ने RJD पर हमला बोलते हुए कहा, “बिहार में INDIA गठबंधन लालटेन के भरोसे जी रही है. जब तक लालटेन का राज रहा, बिहार में तब तक सिर्फ एक ही परिवार का भला हुआ’

इसके अलावा पीएम मोदी ने INDIA गठबंधन पर भी जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि कि ‘इंडी गठबंधन वालों को पता है कि वह कहीं के रहने वाली नहीं है. जिस तरह गठबंधन के लोगों ने प्रभु राम और राम मंदिर के खिलाफ बोला है, बिहार के लोग उन्हें कभी सत्ता में नहीं आने देंगे. वहीं, राम मंदिर का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा कि रामलला को कई सालों तक टेंट में रखा गया और जब मंदिर बनने लगा तो उन्होंने उसका भी विरोध किया.