Breaking News

सितंबर में रिटेल महंगाई दर बढ़कर 5.54 प्रतिशत हुई, जो अगस्त में 4.82 फीसदी थी     |   बिहार कैबिनेट ने पीएम मोदी के 25 वर्ष की जनसेवा पर उनका हार्दिक अभिनंदन किया     |   झारखंड HC ने JPSC की तीन परीक्षाएं रद्द मामले में सुनवाई के बाद आदेश सुरक्षित रखा     |   'चुनाव आयोग को बचाते-बचाते बीजेपी खुद डूब जाएगी', अखिलेख यादव ने कहा     |   जंतर-मंतर को प्रोस्टेट साइट से हटाने का मामला दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचा, सुनवाई कल     |  

वाराणसी में पीएम मोदी की अपील

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश की वाराणसी लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव के लिए तीसरी बार अपना नामांकन दाखिल कर दिया है. इस दौरान पीएम के साथ सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह समेत तमाम नेता मौजूद रहे. नामांकन करने के बाद पीएम मोदी ने वाराणसी के रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. और बूथ प्रबंधन के साथ ही जीत का मंत्र भी दिया.