Breaking News

अमेरिकी झटके के बावजूद ग्रीन में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल     |   दिल्ली में 10 अक्टूबर के प्रोटेस्ट ने बढ़ाई व्यापारियों की चिंता, कहा- नई गाइडलाइंस जारी करे सरकार     |   ओडिशा: एंबुलेंस में लगी आग, एक मरीज की मौत, दो गंभीर रूप से जख्मी     |   IIT बॉम्बे कैंपस में गैस लीकेज से भड़की आग, 2 बच्चों समेत 5 घायल     |   आज आएंगे पांच विधानसभा और एक लोकसभा उपचुनाव के नतीजे     |  

पीएम मोदी ने महाकुंभ हादसे पर जताया दुख, सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ मेला क्षेत्र में बुधवार को हुए हादसे पर पीएम मोदी ने दुख जताया है। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, “प्रयागराज महाकुंभ में हुआ हादसा अत्यंत दुखद है। इसमें जिन श्रद्धालुओं ने अपने परिजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। इसके साथ ही मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।”

पीएम मोदी ने दिल्ली में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा, मैं यूपी सरकार के साथ लगातार संपर्क में हूं। उन्होंने कहा, "मौनी अमावस्या के अवसर पर करोड़ों श्रद्धालु संगम पर एकत्र हुए हैं...स्नान' कुछ समय के लिए रोक दिया गया था, हालांकि, श्रद्धालु अब आसानी से पवित्र स्नान कर रहे हैं।"