Breaking News

PM मोदी ने कैप्टन स्मित मछार की बहादुरी को सराहा, बोले- दुनिया 'Made in India' प्लेन की चर्चा भी करेगी     |   RBI का रेपो रेट पर बड़ा बदलाव, 5.25 से बढ़ाकर 5.50% किया     |   केरल: कोऑपरेटिव सोसाइटी फ्रॉड केस में ED की रेड, 20 ठिकानों पर छापेमारी     |   बिहार: सीतामढ़ी में पुलिस एनकाउंटर, तीन बदमाश घायल     |   दिल्ली यूनिवर्सिटी नॉर्थ कैंपस के ऑफिस में लगी आग, सोफा और फर्नीचर जला     |  

PM मोदी 'मन की बात' कार्यक्रम में आज देशवासियों को करेंगे संबोधित

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे देशवासियों से ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 124वें एपिसोड के माध्यम से संवाद करेंगे। यह मासिक रेडियो कार्यक्रम आकाशवाणी और विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर प्रसारित किया जाएगा जिसे 11 विदेशी भाषाओं में भी अनुवादित कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उपलब्ध कराया जाएगा।

इस एपिसोड में प्रधानमंत्री अपनी हालिया विदेश यात्रा के अनुभव साझा कर सकते हैं। साथ ही, आगामी स्वतंत्रता दिवस से जुड़े कार्यक्रमों और तैयारियों पर भी चर्चा की संभावना है। प्रधानमंत्री स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के योगदान, अमृत काल की दिशा में भारत की प्रगति और युवाओं की भागीदारी जैसे विषयों को भी संबोधित कर सकते हैं।

कार्यक्रम को दूरदर्शन, आकाशवाणी, नरेंद्र मोदी मोबाइल ऐप, यूट्यूब चैनल और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर देखा और सुना जा सकता है। देश-विदेश में रहने वाले करोड़ों श्रोता इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री की बातों से प्रेरणा लेते हैं। ‘मन की बात’ कार्यक्रम हर महीने के अंतिम रविवार को प्रसारित किया जाता है और यह जन-संवाद का एक प्रभावशाली माध्यम बन चुका है जिसके जरिए प्रधानमंत्री सीधे लोगों से जुड़ते हैं और समाज के सकारात्मक प्रयासों को उजागर करते हैं।