Breaking News

मनी लॉन्ड्रिंग: ED ने पैनकार्ड क्लब्स और अन्य की ₹646.58 करोड़ की संपत्ति जब्त की     |   गाजियाबाद के इंदिरापुरम में आग लगने की घटना का मुख्यमंत्री योगी ने संज्ञान लिया     |   UP: मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास ने लखनऊ में अखिलेश यादव से मुलाकात की     |   बीजेपी ने उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा की नई प्रदेश टीम का ऐलान किया     |   PM मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छार के परिवार से की बात, बहादुरी की सराहना     |  

PM मोदी पांच जून को गुजरात दौरे पर, दमन में करेंगे हवाई अड्डे का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पांच जून को गुजरात के सूरत में 18,000 करोड़ रुपये की लागत वाली परियोजनाओं और केंद्र शासित प्रदेश दमन में एक हवाई अड्डे का उद्घाटन और आधारशिला रखेंगे। सूरत के जिलाधिकारी तेजस परमार ने बताया कि मोदी अपराह्न लगभग 2.45 बजे सूरत पहुंचेंगे, जहां वह हजीरा क्षेत्र में एक औद्योगिक संयंत्र का दौरा करेंगे।

परमार ने कहा, ‘‘इसके बाद, वह सूरत के इंडोर स्टेडियम में आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेंगे, जहां वह 18,000 करोड़ रुपये की लागत वाली परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।’’ प्रधानमंत्री इसके बाद दमन की यात्रा करेंगे, जहां वह भारतीय तटरक्षक बल की हवाई पट्टी के निकट स्थित एक हवाई अड्डे का उद्घाटन करेंगे। वह हवाई अड्डे के निकट स्थित मारवाड़ सरकारी अस्पताल का भी उद्घाटन करेंगे। इसके बाद मोदी स्वामी विवेकानंद मैदान में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। वह केंद्र शासित प्रदेश में कई विकास परियोजनाओं का ऑनलाइन तरीके से उद्घाटन करेंगे और आधारशिला रखेंगे।