Breaking News

जेपी नड्डा संग बातचीत के लिए कॉन्स्टिट्यूशन क्लब पहुंचा सीजेपी प्रतिनिधिमंडल     |   धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर हंगामे के बीच लोकसभा सोमवार तक स्थगित     |   भोजपुरी एक्ट्रेस अंजना सिंह ने खेसारी लाल यादव पर दर्ज कराई FIR     |   NEET पेपर लीक जांच पर कड़ी नजर, मामले पर विस्तृत हलफनाफा देगी केंद्र सरकार: SC     |   दिल्ली-एनसीआर में तेज बारिश शुरू     |  

NEET पेपर लीक पर PM मोदी का एक्शन! उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी का तबादला, नरेश पाल गंगवार बने नए सचिव

दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन के बीच सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटा दिया है. उन्हें शिक्षा मंत्रालय से ट्रांसफर करके पंचायती राज मंत्रालय भेज दिया है. जोशी की जगह नरेश पाल गंगवार को यह जिम्मेदारी दी गई है. भारत सरकार ने नोटिस जारी करते हुए बताया कि उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को पद से हटाकर पंचायती राज मंत्रालय भेज दिया है. उनकी जगह नरेश पाल गंगवार को उच्च शिक्षा विभाग, शिक्षा मंत्रालय का नया सचिव नियुक्त किया गया है, जो इससे पहले पशुपालन और डेयरी विभाग में कार्यरत थे. इसके साथ ही, स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग की कमान भी बदली गई है, जहां ग्रामीण विकास विभाग से स्थानांतरित कर टी. के. अनिल कुमार को नया सचिव नियुक्त किया गया है.

इन अधिकारियों के भी हुए तबादले

  • कतिकिथला श्रीनिवास: आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय से उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्रालय का सचिव नियुक्त किया गया है.
  • नरेश पाल गंगवार: पशुपालन और डेयरी विभाग से उच्च शिक्षा विभाग, शिक्षा मंत्रालय का सचिव नियुक्त किया गया है.
  • पीयूष गोयल: खान मंत्रालय से राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) का महासचिव नियुक्त किया गया है.
  • टी. के. अनिल कुमार: ग्रामीण विकास विभाग से स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग, शिक्षा मंत्रालय का सचिव नियुक्त किया गया है.
  • सुशील कुमार लोहानी: पंचायती राज मंत्रालय से पशुपालन और डेयरी विभाग में विशेष कार्य अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है.
  • अर्चना वर्मा: जल शक्ति मंत्रालय में राष्ट्रीय जल मिशन की मिशन निदेशक.
  • केशव चंद्रा: खान मंत्रालय का सचिव नियुक्त किया गया है.
  • डी. थारा: आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय में पूंजी विकास विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है.
  • बी. राजेंद्र: लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी के निदेशक बने रहेंगे.
  • चंद्र भूषण कुमार: श्रम और रोजगार मंत्रालय का सचिव नियुक्त किया गया है.
  • सतेंद्र सिंह: कैबिनेट सचिवालय से शहरी विकास विभाग, आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय का सचिव नियुक्त किया गया है.
  • सुचिंद्र मिश्रा: वाणिज्य विभाग से अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय में राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग का सचिव नियुक्त किया गया है.