Breaking News

बांग्लादेश में खसरे का भयंकर प्रकोप, संदिग्ध और पुष्ट मौतों का आंकड़ा 500 के पार     |   PM मोदी ने चीन के कोयला खदान धमाके में हुई मौतों पर शोक जताया     |   हम चाहते हैं कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज जल्द से जल्द खुले: मार्को रुबियो     |   पाकिस्तान के आर्मी चीफ मुनीर ईरान से रवाना     |   UP: बिजली कटौती पर एक्शन, सस्पेंड किए गए दो बड़े अधिकारी     |  

गुजरात: पीएम मोदी ने जामनगर में वन्य जीव संरक्षण केंद्र वनतारा का उद्घाटन और दौरा किया

गुजरात के जामनगर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को वन्यजीव बचाव, पुनर्वास और संरक्षण केंद्र वनतारा का उद्घाटन किया और उसका दौरा किया। इस केंद्र में 2,000 से ज्यादा प्रजातियां और 1.5 लाख से ज्यादा बचाए गए, लुप्तप्राय जानवर रहते हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने केंद्र में विभिन्न सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने वहां पुनर्वासित किए गए जानवरों की विभिन्न प्रजातियों के बारे में जाना। पीएम ने यहां वन्यजीव अस्पताल का दौरा किया। इस अस्पताल में एमआरआई, सीटी स्कैन, आईसीयू की सुविधा के साथ ही वन्यजीव एनेस्थीसिया, कार्डियोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, एंडोस्कोपी, दंत चिकित्सा, आंतरिक चिकित्सा समेत कई विभाग भी हैं।

प्रधानमंत्री ने शेर शावकों, सफेद शेर शावक, क्लाउडेड तेंदुए शावक (जो एक दुर्लभ प्रजाति है) को खिलाया और उनके साथ खेला। इस केंद्र में बचाए गए जानवरों को उसी तरह से रखा जाता है जैसे वो प्राकृतिक तौर पर रहते हैं। यहां एशियाई शेर, हिम तेंदुआ, एक सींग वाला गैंडे को भी संरक्षित किया गया है।

पीएम ने यहां हाथियों के अस्पताल को भी देखा। उन्होंने यहां के डॉक्टरों, सहायक कर्मचारियों और बाकी लोगों से भी बात की।