Breaking News

प्रयागराज में स्वामीनारायण मंदिर का तीन मंजिला हिस्सा भरभराकर गिरा, गड्ढे में धंसा     |   नेपाल में बाढ़ से 626 मौतें, लापता लोगों की तलाश जारी     |   नेपाल बाढ़ पर खड़गे की पीएम और गृहमंत्री को चिट्ठी, भारतीयों की मदद की मांग     |   गंडक बैराज के डिस्चार्ज में उतार-चढ़ाव, 97,500 क्यूसेक पर बहाव सामान्य     |   नेपाल में रेस्क्यू ऑपरेशन पर मौसम की मार, बारिश के चलते हेलिकॉप्टर भी रुके     |  

PM मोदी और जापानी PM सनाए ताकाइची की आज होंगी द्विपक्षीय वार्ता, कई अहम समझौतों पर लगेंगी मुहर

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज नई दिल्‍ली में जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची के साथ वार्ता करेंगे। यह वार्ता दोनों पक्षों को आपसी हित के मुद्दों की समीक्षा तथा द्विपक्षीय सहयोग मजबूत बनाने का अवसर प्रदान करेगी। वार्ता के बाद कुछ सहमति-पत्रों पर हस्‍ताक्षर किए जाने की भी संभावना है।प्रधानमंत्री ताकाइची कल शाम भारत की तीन दिन की यात्रा पर नई दिल्‍ली पहुंचीं। यह भारत की उनकी पहली आधिकारिक यात्रा है। 

विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत और जापान के बीच विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी है और यह यात्रा इसे आगे ले जाने में सहायक होगी। दोनों देशों के संबंधों में आर्थिक सुरक्षा सबसे महत्‍वपूर्ण पहलू है। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि आज जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची के साथ व्यापक विचार-विमर्श से, दोनों देशों की साझेदारी को और प्रगाढ़ बनाने में मदद मिलेगी। सोशल मीडिया पोस्‍ट में उन्होंने कहा कि भारत और जापान हिंद-प्रशांत तथा अन्य क्षेत्रों में भी शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए साझा प्रयास जारी रखेंगे।