Breaking News

नेपाल के NDRRMA ने भोटेकोशी नदी में बाढ़ की स्थिति को लेकर हाई अलर्ट जारी किया     |   चीन: शी जिनपिंग ने तिब्बत में भूस्खलन के बाद राहत-बचाव कार्यों की समीक्षा की     |   नेपाल बाढ़: प्रधानमंत्री और मंत्रियों की एक महीने की सैलरी आपदा कोष में जमा होगी     |   नेपाल से आई बड़ी खुशखबरी! त्रिशूली हाइड्रो प्रोजेक्ट साइट से रेस्क्यू किए गए 350 मजदूर     |   नेपाल में त्रिशूली हाइड्रोपावर टनल में फंसे 350 मजदूरों का रेस्क्यू, कई भारतीय भी शामिल     |  

PM Awas Yojana Gramin: बुधवार को जारी होगी लाभार्थियों की फाइनल लिस्ट, ऐसे चेक करें अपना नाम

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत लाभ पाने वाले लोगों की फाइनल सूची बुधवार को जारी की जाएगी। यह सूची 'आवास प्लस सर्वेक्षण-2024' के आधार पर तैयार की गई है। पात्र परिवार पीएम आवास योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना नाम देख सकेंगे। ग्राम्य विकास विभाग के मुताबिक, ज्यादातर ग्राम सभाओं में पात्र लोगों की सूची तैयार करने का काम पूरा हो चुका है। अब तक 98 प्रतिशत ग्राम सभाओं में बैठकें हो चुकी हैं और लोगों की शिकायतों व आपत्तियों का भी निस्तारण कर दिया गया है।

बुधवार को अपीलीय समिति सभी बचे हुए मामलों का निपटारा करने के बाद लाभार्थियों की अंतिम सूची जारी करेगी। इसके बाद केंद्र सरकार 'आवास सॉफ्ट' पोर्टल पर लक्ष्य आवंटित करेगी, जिससे मकानों की स्वीकृति और निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। ग्राम्य विकास विभाग ने बताया कि 2024-25 में पुरानी पात्रता सूची पूरी हो जाने के कारण नया आवास लक्ष्य नहीं मिला था। इसलिए इस बार लाभार्थियों का चयन 'आवास प्लस सर्वेक्षण-2024' के आधार पर किया जा रहा है। ग्राम्य विकास आयुक्त जी.एस. प्रियदर्शी ने सभी जिलाधिकारियों (DM) को समय पर शिकायतों का निस्तारण कर अंतिम सूची जारी करने के निर्देश दिए हैं।