Breaking News

नेपाल में अचानक आई बाढ़ से तबाही, गोरखा में 35 मकान बहे, कई पुल टूटे     |   अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को छोड़ा गया     |   यूट्यूबर ध्रुव राठी देर रात 3 बजे रिहा, जंतर-मंतर आने की कोशिश पर फिर कार्रवाई करेगी पुलिस     |   'सबके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो', PM मोदी ने दी नवरात्रि की बधाई     |   गाजियाबाद में मुठभेड़, 50 हजार का इनामी अंतरराज्यीय वाहन चोर फरमान गिरफ्तार     |  

J-K: पीडीपी ने जारी किया घोषणापत्र, रोजगार सहित टूर और ट्रैवल को बढ़ाने पर जोर

पीडीपी ने शनिवार को विधानसभा चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र जारी किया। इसमें जम्मू कश्मीर के राज्य का दर्जा बहाल करने का वादा किया गया। इसमें भारत और पाकिस्तान के बीच कूटनीतिक पहल की वकालत करने और बिजनेस सहित टूर और ट्रैवल पर बात आगे बढ़ाने का भी जिक्र है।

पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ पार्टी मुख्यालय में घोषणापत्र जारी किया। मुफ्ती ने कहा कि धारा 370 के निरस्त होने के बाद जम्मू कश्मीर में हालात और खराब हो गए हैं। उन्होंने कहा कि पहले कश्मीर में मुद्दा चुनाव था, लेकिन अब यहां मुद्दा सीटों के बंटवारे का है। हालांकि उन्होंने कहा कि उन्हें लगता है कि कश्मीर का बड़ा मुद्दा बहुत जटिल है। 

90 सदस्यीय जम्मू कश्मीर विधानसभा के लिए चुनाव तीन चरणों में 18 सितंबर, 25 सितंबर और एक अक्टूबर को होंगे। मतों की गिनती चार अक्टूबर को होगी।