Breaking News

सितंबर में रिटेल महंगाई दर बढ़कर 5.54 प्रतिशत हुई, जो अगस्त में 4.82 फीसदी थी     |   बिहार कैबिनेट ने पीएम मोदी के 25 वर्ष की जनसेवा पर उनका हार्दिक अभिनंदन किया     |   झारखंड HC ने JPSC की तीन परीक्षाएं रद्द मामले में सुनवाई के बाद आदेश सुरक्षित रखा     |   'चुनाव आयोग को बचाते-बचाते बीजेपी खुद डूब जाएगी', अखिलेख यादव ने कहा     |   जंतर-मंतर को प्रोस्टेट साइट से हटाने का मामला दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचा, सुनवाई कल     |  

Rajasthan: कोटपूतली में बोरवेल में फंसी बच्ची को 70 घंटे से ज्यादा समय हुआ, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

राजस्थान के कोटपूतली जिले के सरुंड इलाके में 150 फुट गहरे बोरवेल में गिरी तीन साल की बच्ची को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन गुरुवार को भी जारी है। कोटपूतली में 70 घंटे से ज्यादा से बोरवेल में फंसी बच्ची के रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए हॉरिजॉन्टल टनल बनाकर खुदाई की योजना है।

उल्लेखनीय है कि कोटपूतली जिले के सरुंड थाना क्षेत्र में कितरपुरा इलाके में भूपेंद्र चौधरी के खेत में उसकी तीन साल की बच्ची चेतना सोमवार करीब तीन बजे बोरवेल में गिर गई थी। दो हफ्ते पहले दौसा जिले में पांच साल का एक बच्चा बोरवेल में गिर गया था। बच्चे को सुरक्षित निकालने के लिए राहत और बचाव अभियान 55 घंटे से ज्यादा चला था। हालांकि, जब तक उसे बाहर निकाला गया तब तक उसकी मौत हो गई थी।