Breaking News

मुंबई में BEST बस से टकराया टैंकर, 4 यात्री घायल     |   यूपी के हरदोई में मिलावट के शक में 38 हजार लीटर दूध जब्त     |   यूपी पशुपालन भर्ती घोटाले में रिटायर्ड IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, सपा सरकार में थे प्रमुख सचिव     |   जौहर ट्रस्ट से जुड़ी वित्तीय गड़बड़ियों में आजम खान के खिलाफ ED ने दर्ज की FIR     |   नई दिल्ली से पटना के बीच चलेगी वंदे मातरम ट्रेन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल     |  

दूसरे दलों ने चुराये हमारे एजेंडे, लेकिन शिक्षा की कोई बात नहीं करता

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने डॉ भीम राव अम्बेडकर को पार्टी कार्यालय में श्रद्धांजलि दी. इस दौरान उन्होंने कहा कि जिन मूलभूत सुविधाओं और अधिकारियों की पहले सिर्फ अरविंद केजरीवाल गारंटी देते थे आज दूसरे दलों ने भी उन एजेंडों को चुरा लिया है. उन्होंने कहा कि इसके बावजूद कोई शिक्षा की बात नहीं करता. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस दौरान कहा कि आज मैं समझता हूं कि देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया महापुरुष के परिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि देती हैं.

उन्होंने कहा कि बाबा साहेब बहुत गरीब दलित परिवार में पैदा हुए थे. छुआछूत बहुत ज्यादा थी उन दिनों. उनको क्लास में नहीं घुसने नहीं दिया जाता था. क्लास के बाहर वो टीचर से सुनकर पढ़ते थे. 1913 में अमेरिका की कोलंबिया यूनिवर्सिटी में पढ़ने चले गए. आज भी इस यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेना नामुमकिन सा है. आप सोच सकते हैं कि कितने इंटेलिजेंट होंगे वो कि 1913 में उन्हें एडमिशन मिला.