Breaking News

यूपी-बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र में आज आएंगे MLC चुनाव के नतीजे     |   इजरायल में आम चुनाव आज, होगी वोटिंग     |   गुवाहाटी के होटल में हुई फायरिंग में इस्तेमाल हथियार जब्त, 5 की मौत     |   चक्रवात 'ऑर्नब' को लेकर आंध्र प्रदेश में अलर्ट, भारी बारिश की आशंका     |   यूक्रेन की राजधानी कीव में जबरदस्त धमाका, कल रूस ने भी किया था अटैक     |  

Rajasthan: झालावाड़ के ब्रेन डेड शख्स का अंग दान, छह मरीजों के बचने की उम्मीद

राजस्थान के झालावाड़ से रविवार को एक ब्रेन डेड शख्स के महत्वपूर्ण अंग हवाई मार्ग से जयपुर और जोधपुर भेजे गए। इससे कम से कम छह लोगों की जान बचने की उम्मीद है। अंगदाता, 33 साल के विष्णु प्रसाद, 10 दिसंबर को एक हाथापाई में घायल हो गए थे। 12 दिसंबर को डॉक्टरों ने उन्हें ब्रेन-डेड घोषित कर दिया था।

जयपुर और जोधपुर में पहली बार प्रत्यारोपण सर्जरी के लिए हेलीकॉप्टर से अंग लाए गए। ये महत्वपूर्ण कदम अंग दान की वजह से मुमकिन हो पाया।

डॉक्टरों के मुताबिक एक किडनी, दो फेफड़े और दिल को जयपुर के मरीजों में प्रत्यारोपित किया गया, जबकि दूसरी किडनी और लिवर को एम्स, जोधपुर भेजा गया। एयर एंबुलेंस से अंगों को ले जाने के लिए शनिवार को ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया।