Breaking News

योगी आदित्यनाथ कर्तव्य भवन पहुंचे, गृहमंत्री अमित शाह से करेंगे मुलाकात     |   बांकीपुर से वीणा मानवी का नामांकन रद्द     |   जेल में बंद आसाराम ने जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट से फिर लगाई गुहार     |   कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल: 1 महीने के उच्चतम स्तर 86 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचा ब्रेंट क्रूड     |   J-K के सांबा जिले में ड्रोन मार गिराया गया     |  

विपक्ष के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सुदर्शन रेड्डी आज लखनऊ में अखिलेश से करेंगे मुलाकात

इंडिया गठबंधन के उप राष्ट्रपति पद के संयुक्त उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी मंगलवार को लखनऊ में सपा और कांग्रेस के सांसदों के बीच अपनी बात रखेंगे। प्रदेश सपा मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में सपा और कांग्रेस के सभी सांसद आमंत्रित किए गए हैं। इसके बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और बी सुदर्शन रेड्डी संयुक्त प्रेसवार्ता भी करेंगे। विपक्ष के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी ने शनिवार को कहा कि देश में लोकतंत्र की स्थिति कमजोर हो गई है और संविधान को चुनौती दी जा रही है। उन्होंने कहा कि वह संविधान की रक्षा और उसे मजबूत करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। रेड्डी ने कई मुद्दों पर बात की।