Breaking News

अमृतसर: अजनाला में 3 हैंड ग्रेनेड और RDX बरामद     |   अफगानिस्तान ने पाकिस्तान के कई सैनिकों को बंदी बनाने का दावा किया     |   अहमदाबाद में हो सकते हैं 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स, 26 नवंबर को होगा फैसला     |   तमिलनाडु: AIADMK कल विधानसभा में कोल्ड्रिफ और किडनी रैकेट का मुद्दा उठाएगी     |   पाकिस्तान, अफगानिस्तान 48 घंटे के अस्थायी युद्धविराम पर सहमत     |  

दिल्ली एयरपोर्ट पर सामान्य रहेगा संचालन, जारी की गई एडवाइजरी

दिल्ली एयरपोर्ट पर फिलहाल उड़ानों का संचालन सुचारू रूप से चल रहा है। हालांकि परिस्थिति के मद्देनजर कुछ फ्लाइट्स के समय में बदलाव हो सकता है। दिल्ली एयरपोर्ट ने अपने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी कर यह जानकारी दी है। एडवाइजरी के अनुसार दिल्ली एयरपोर्ट पर फ्लाइट्स सामान्य रूप से चल रही हैं। हालांकि, नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो द्वारा लागू किए गए नए सुरक्षा नियमों और हवाई क्षेत्र में बदलाव के चलते कुछ उड़ानों के शेड्यूल में बदलाव हो सकता है और सुरक्षा जांच में इंतजार का समय थोड़ा बढ़ सकता है। साथ ही यात्रियों से अपील की गई है कि वे सटीक जानकारी के लिए केवल आधिकारिक अपडेट पर भरोसा करें और किसी भी अपुष्ट खबर या वीडियो को साझा करने से बचें।

दिल्ली एयरपोर्ट ने अपने यात्रियों को एडवाइजरी जारी कर बताया है कि एयरपोर्ट पर फिलहाल सभी सेवाएं सामान्य रूप से संचालित हो रही है। इस दौरान हालातों के मद्देनगर कुछ उड़ानों के समय में तब्दीली हो सकती है। यात्रियों को किसी भी जानकारी के लिए आधिकारिक स्त्रोतों से मिली अपडेट पर ही भरोसा करने की सलाह दी गई है। साथ ही किसी भी असत्यापित खबर को शेयर न करने के लिए कहा गया है।

यात्री इन बातों का जरूर ध्यान रखें:

  • अपनी फ्लाइट से जुड़ी जानकारी के लिए संबंधित एयरलाइन के मैसेज और अलर्ट्स पर नजर रखें ।
  • एयरपोर्ट पर केबिन और चेक-इन बैगज के लिए तय गाइडलाइंस का जरूर पालन करें।
  • एयरपोर्ट पर समय से पहले पहुंचें क्योंकि सुरक्षा जांच में अतिरिक्त समय लग सकता है।
  • एयरलाइन और सुरक्षा कर्मचारियों को अपना पूरा सहयोग दें।
  • एयरलाइन या दिल्ली एयरपोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट से ही अपनी फ्लाइट की स्थिति चेक करें।