Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

रामपुर में ऑनलाइन ठगी गिरोह का भंडाफोड़, आठ साइबर ठग गिरफ्तार

​​​​​​रामपुर में साइबर ठगों के ठिकाने पर पुलिस ने छापा मारकर बड़ा खुलासा किया है। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में किराए के मकान में ऑनलाइन ठगी का अड्डा चल रहा था। पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने आठ साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक लाल थार गाड़ी, एक स्कूटी, 6 कंप्यूटर सेट, 37 बैंक पासबुक, 113 एटीएम कार्ड, और 101 सिम कार्ड समेत बड़ी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद हुए है।

पुलिस की जांच में सामने आया है कि ये ठग गरीब लोगों को लोन दिलाने का झांसा देकर बैंक खाते खुलवाते थे, और फिर उन्हीं खातों से ठगी का पैसा उड़ा देते थे। गिरफ्तार आरोपी बिहार, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। पूरे गिरोह से पूछताछ जारी है और कुछ और खुलासे होने की उम्मीद जताई जा रही है। फिलहाल, पुलिस की ये बड़ी कार्रवाई साइबर अपराध के खिलाफ एक सख्त संदेश मानी जा रही है।