Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

Odisha: बेंगलुरू-कामाख्या एक्सप्रेस पटरी से उतरी, एक की मौत, सात घायल

ओडिशा के कटक जिले में रविवार को एसएमवीटी बेंगलुरू-कामाख्या एसी एक्सप्रेस के पटरी से उतरने की वजह से एक व्यक्ति की मौत हो गई और सात यात्री घायल हो गए। एसएमवीटी बेंगलुरू-कामाख्या एसी एक्सप्रेस के 11 डिब्बे सुबह 11.54 बजे मंगुली के पास निरगुंडी में पटरी से उतर गए।

एससीबी मेडिकल कॉलेज के रजिस्ट्रार सुभाष चंद्र रे. ने कहा, "एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया गया है और बाकी सात मरीज गंभीर रूप से घायल नहीं हैं। यहां विशेषज्ञों की टीम है और हम किसी भी स्थिति के लिए तैयार हैं।"

कलेक्टर दत्तात्रेय भाऊसाहेब शिंदे ने कहा कि सभी यात्रियों को बचा लिया गया है और उन्हें दूसरी ट्रेनों से उनके गंतव्य तक भेजा जाएगा। ट्रेन बेंगलुरू से असम के गुवाहाटी के कामाख्या स्टेशन जा रही थी। अधिकारियों ने बताया कि पटरी से उतरने के कारण तीन ट्रेनों का रूट डायवर्ट किया गया है। ये ट्रेनें हैं- धौली एक्सप्रेस, नीलाचल एक्सप्रेस और पुरुलिया एक्सप्रेस।