Breaking News

अमेरिकी झटके के बावजूद ग्रीन में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल     |   दिल्ली में 10 अक्टूबर के प्रोटेस्ट ने बढ़ाई व्यापारियों की चिंता, कहा- नई गाइडलाइंस जारी करे सरकार     |   ओडिशा: एंबुलेंस में लगी आग, एक मरीज की मौत, दो गंभीर रूप से जख्मी     |   IIT बॉम्बे कैंपस में गैस लीकेज से भड़की आग, 2 बच्चों समेत 5 घायल     |   आज आएंगे पांच विधानसभा और एक लोकसभा उपचुनाव के नतीजे     |  

कार्यकर्ताओं से बात कर भावुक हुए उमर अब्दुल्ला, गांदरबल से भरा नामांकन

जम्मू कश्मीर में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल जोर शोर से तैयारियों में जुट गए हैं. सूबे में 10 साल बाद चुनाव होने जा रहे हैं, ऐसे में पार्टियों के साथ ही यहां की आवाम में भी काफी उत्सुकता है. इस बीच जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने बुधवार को गांदरबल विधानसभा सीट से नामांकन पत्र दाखिल किया. खुली गाड़ी की छत पर बैठकर वो नामांकन भरने कार्यालय पहुंचे. इस दौरान उनके समर्थकों की भारी भीड़ नजर आई.

नामांकन दाखिल करने के बाद उन्होंने अपनी जीत पर विश्वास जताते हुए कहा कि गांदरबल के लोगों ने उन्हें 3 बार सांसद और एक बार विधायक के रूप में चुना है. उमर ने कहा कि कि उन्होंने अपनी सीट सिर्फ इश्फाक जब्बार के लिए छोड़ी क्योंकि उनसे ऐसा करने का वादा किया था और फिर वो विधायक बन गए, लेकिन उन्होंने गांदरबल के लोगों को धोखा दिया. पूर्व सीएम ने कहा कि आज वो गांदरबल के विकास के लिए चुनाव लड़ने जा रहे हैं.