Breaking News

अमेरिकी झटके के बावजूद ग्रीन में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल     |   दिल्ली में 10 अक्टूबर के प्रोटेस्ट ने बढ़ाई व्यापारियों की चिंता, कहा- नई गाइडलाइंस जारी करे सरकार     |   ओडिशा: एंबुलेंस में लगी आग, एक मरीज की मौत, दो गंभीर रूप से जख्मी     |   IIT बॉम्बे कैंपस में गैस लीकेज से भड़की आग, 2 बच्चों समेत 5 घायल     |   आज आएंगे पांच विधानसभा और एक लोकसभा उपचुनाव के नतीजे     |  

ओडिशा के किसान और कृषि अधिकारी मलेशिया के सात दिवसीय दौरे पर

ओडिशा के 14 किसानों और 14 अधिकारियों के 28 सदस्यीय दल ने शुक्रवार को मलेशिया का सात-दिवसीय ‘कृषि अध्ययन दौरा’ शुरू किया। जलवायु अनुकूल कृषि के लिए ओडिशा एकीकृत सिंचाई परियोजना (ओआईआईपीसीआरए) के तहत आयोजित इस यात्रा को उप-मुख्यमंत्री के. वी. सिंह देव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

यात्रा पर रवाना हो रहे दल को संबोधित करते हुए सिंह देव ने कहा कि उन्हें पारंपरिक कृषि में वैज्ञानिक तरीकों और मशीनरी के उपयोग के बारे में सीखना चाहिए। उन्होंने किसानों की आय दोगुनी करने के लिए सर्वोत्तम तरीके अपनाने के महत्व पर जोर दिया।

कृषि विभाग की भी जिम्मेदारी संभाल रहे सिंह देव ने कहा कि भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) को चावल की आपूर्ति करने में ओडिशा चौथे स्थान पर है। उन्होंने फलों और सब्जियों के निर्यात में राज्य के बढ़ते प्रभाव पर भी प्रकाश डाला।