ओडिशा के कटक के बाली यात्रा मैदान में बॉलीवुड पार्श्व गायिका श्रेया घोषाल के संगीत कार्यक्रम में हंगामा हो गया, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया।
जिला प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि जब घोषाल प्रस्तुति देने आईं, तो बड़ी संख्या में लोग मंच की ओर उमड़ पड़े और अव्यवस्था फैल गई।
कार्यक्रम कुछ देर के लिए रुका, लेकिन बाद में पुलिस द्वारा स्थिति को नियंत्रण में करने के बाद इसे फिर से शुरू किया गया। धक्का-मुक्की के बीच एक व्यक्ति बेहोश हो गया और उसे पास के अस्पताल ले जाया गया।
बाली यात्रा उत्सव के समापन मौके पर घोषाल का प्रदर्शन देखने के लिए हजारों प्रशंसक जमा हुए थे। पुलिस आयुक्त एस देव दत्ता सिंह ने बताया, “ऐसी कोई अप्रिय स्थिति नहीं थी। ये सच है कि वहां भारी भीड़ थी, लेकिन हमने उसे ठीक से संभाला। एक व्यक्ति को मामूली चोट आई है और उसकी हालत स्थिर है।”
ओडिशा: बाली यात्रा में श्रेया घोषाल के कार्यक्रम में हंगामा, एक घायल
You may also like
योगी सरकार के बढ़े मानदेय से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की दिवाली हुई खुशहाल, 3.46 लाख से अधिक कर्मियों को लाभ.
ICSE-ISC 2027 परीक्षा का टाइमटेबल जारी, 15 फरवरी से शुरू होंगे 10वीं के एग्जाम; 9 फरवरी से 12वीं की परीक्षा.
उत्तराखंड में 9 सिल्वर जुबली पार्क जनता को समर्पित, 36 करोड़ की विकास योजनाओं की CM धामी ने रखी आधारशिला.
बिहार में लापरवाही पर CM सम्राट चौधरी का एक्शन, 15 अधिकारी-कर्मचारी तत्काल प्रभाव से निलंबित.