Breaking News

राम मंदिर चंदा चोरी मामले में टिन्नू यादव, अनुकल्प मिश्रा समेत 8 लोगों पर FIR दर्ज     |   चंदा चोरी केस: SIT की सिफारिश के बाद राम जन्मभूमि ट्रस्ट की शिकायत पर FIR दर्ज     |   भारत के हाई कमिश्नर दिनेश त्रिवेदी ने बांग्लादेशी राष्ट्रपति को परिचय पत्र सौंपा     |   उत्तर प्रदेश: संभल में राइस मिल में हादसा, टैंक में घुसे 2 मजदूरों की मौत     |   बिहार: PMCH के प्रिंसिपल डॉक्टर नरेंद्र प्रताप सिंह पर गिरी गाज, पद से हटाए गए     |  

अब OTT पर देख सकेंगे लोकप्रिय धारावाहिक स्वराज, शो में दिखेगा गौरवशाली इतिहास और संघर्ष

Mumbai: केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने मंगलवार को मुंबई में एक कार्यक्रम में कहा कि हमें देश के युवाओं में भारत के गौरवशाली इतिहास को लेकर गर्व महसूस करना चाहिए।

अनुराग ठाकुर ने प्रसार भारती के सीईओ श्री गौरव द्विवेदी, निर्माता अभिमन्यु सिंह, बोनी कपूर, सुभाष घई और प्राइम वीडियो इंडिया के प्रमुख सुशांत की मौजूदगी में मुंबई के मुक्ती कल्चर हब में ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेज़न प्राइम पर दूरदर्शन के टीवी सीरियल"स्वराज" का पहला सीज़न लॉन्च किया। 

इस दौरान उन्होंने कहा, "अगर हम अपने राष्ट्र के लिए एक महान भविष्य बनाने की इच्छा रखते हैं, तो हमें युवाओं में अपने गौरवशाली इतिहास पर गर्व करना चाहिए। मुझे विश्वास है कि ये सीरीज हमारे युवाओं में हमारे देश के इतिहास के प्रति गर्व की भावना पैदा करेगी।"

बता दें कि 75 एपिसोड वाले टीवी सीरियल "स्वराज" का उद्देश्य 15वीं शताब्दी के बाद से भारत के स्वतंत्रता संग्राम के गौरवशाली इतिहास को दिखाना और उन नायकों के जीवन और बलिदान को बताना है जिसको बहुत कम लोग जानते हैं।